Archana Meena

Events

Winners - Mera Zila Mera Abhimaan
Online Essay Competition 2022

“मेरा जिला मेरा अभिमान” शीर्षक पर आधारित ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता ने आज अपने परिणाम तक का सफर तय कर लिया है। अपार संतुष्टि का अनुभव हुआ जब हमारी मेधावी युवा शक्ति के इन गुणों से हमारा परिचय हुआ। इतनी प्रविष्टियों में श्रेष्ठ का चुनाव करना असंभव सा प्रतीत होता था किंतु इस कठिनाई का सामना करने में और भी अधिक गर्व का अनुभव हुआ कि हमारे जिले और देश का भविष्य हमारे चिंतनशील युवाओं के हाथों में सुरक्षित है। परिणाम घोषित करते हुए बहुत प्रसन्नता है और हम सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

(प्रतियोगिता आयोजन समिति)

Junior Group Winners Result Online Essay Competition

= = = = = = = = = = = = = = = = = = = = = =

Ongoing Events

अपना निबंध सबमिट करने के लिए यहां क्लिक करें
(यह लिंक 21 मई 2022 से 15 जून तक सक्रिय रहेगा)

मेरा जिला – मेरा अभिमान

इस शीर्षक में छिपे हैं आदर्श, अपेक्षाएं, अधिकार, सपने, लक्ष्य और सहयोग। इसमें समाहित हैं अपने क्षेत्र और देश से प्रेम, कर्तव्य, आपसी एकता, स्वाभिमान और स्वावलंबन। इसका उद्देश्य है नव विचार, नवाचार, प्रगति, युवा शक्ति का संगठन और भागीदारी। 

साहस, प्रखरता और चेतना की कलम उठा कर आपको अपने सपनों को शब्द देने है। जीवंत करना है हमारे क्षेत्र के उस भविष्य को जो आपकी कल्पना में बसा है।

भारत विविधता में एकता का देश है अतः यहां हर क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक, बौद्धिक एवं राजनैतिक चुनौतियां अलग अलग हैं। एक क्षेत्र की प्रगति का धरातल और समस्याओं का समाधान दूसरे क्षेत्र पर लागू हो यह संभव नहीं है किंतु इस विविधता में भी हमारा लक्ष्य देशव्यापी सर्वांगीण विकास ही होना चाहिए। अतः इस विकास के लिए आवश्यक है की हम इकाई स्तर पर सुधार पर विचार विमर्श करें। हमारा भविष्य भारत की युवा पीढ़ी के हाथों में है। आज भारत दुनिया का सबसे युवा देश है अतः हमारी चहुँमुखी प्रगति की संभावनाएं अपार हैं। युवा क्या चाहते हैं अपने क्षेत्र के लिए? क्या सोचते हैं वर्तमान को ले कर? क्या अपेक्षाएं हैं उनकी आज के समाज से और आज की प्रशासनिक, राजनैतिक कार्यप्रणाली से? क्या-क्या वास्तव में उनके लिए अर्थपूर्ण है और क्या ऐसा है जिसे वो व्यर्थ समझते हैं?

आइए विचार प्रकट करें। ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के इस साझे मंच पर।

एक स्वस्थ विचार विमर्श, सकारात्मक, निष्पक्ष, तार्किक विश्लेषण हमेशा सुखद और दूरगामी समाधानों को जन्म देता है। बहुत प्रतीक्षा रहेगी यह जानने की कि हमारे युवा क्या सोचते हैं, क्यूंकि उनके सोच की परिधि अभी पक्षपातपूर्ण नहीं है, उनकी ऊर्जा बाहरी नकारात्मक चुनौतियों का सामना कर अभी थकी नहीं है, उनके मन उत्साह से परिपूर्ण हैं, उनमें संसार को नई दृष्टि से देखने की सामर्थ्य स्वाभाविक रूप से है। वे हमारा नए दृष्टिकोण और आशावादी सोच से पुनः परिचय करवाने की शक्ति रखते हैं।

स्वागत है मेरे क्षेत्र के सभी युवाओं का इस ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता के मंच पर। आपसे अनुरोध है की अपने विचारों व निबंध लेखन की मौलिकता बनाए रखें और अपने सवाई माधोपुर जिले के वर्तमान, भविष्य और चहुँमुखी विकास के संबंध में आप क्या सोचते है और कैसे स्वप्न देखते हैं यह परिलक्षित हो सके।

~ अर्चना मीना – सवाई माधोपुर ~ 

प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश:
  • यह प्रतियोगिता जूनियर ग्रुप (17 से 20 आयु वर्ग) एवं सीनियर ग्रुप (21 से 25 आयु वर्ग) पर आधारित रहेगी।
  • इस प्रतियोगिता में सवाई माधोपुर जिले के निवासी युवा सम्मिलित हो सकते हैं।
  • निबंध हिंदी भाषा में कम से कम 500 व अधिकतम 700 शब्दों एवं स्वयं की हैंडराइटिंग में लिखा हुआ ही मान्य होगा।
  • निबंध के विषय जानने के लिए समस्त प्रतिभागी श्रीमती अर्चना मीना जी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किये गए वीडियो को जरूर देखें।
  • निबंध सबमिट करने के लिए आपके पास जीमेल की एक मेल आईडी होना आवश्यक है। एक ईमेल आईडी से एक निबंध ही सबमिट होगा।
  • निबंध सबमिट करते समय अपने निबंध की पीडीएफ फाइल, परिचय पत्र (आधार कार्ड/शिक्षण संस्था के कार्ड) की इमेज/पीडीएफ फाइल एवं एक पासपोर्ट साइज कलर फोटोग्राफ की इमेज फाइल अवश्य अटैच करें।
  • उपरोक्त समस्त फाइल्स का साइज 10MB से कम का होना चाहिए।
  • निबंध सबमिट करने की अंतिम तिथि 15 जून 2022 है। जिस लिंक पर निबंध व अन्य डॉक्युमेंट्स अपलोड करने हैं वह लिंक 21 मई से अंतिम तिथि 15 जून 2022 को रात 10 बजे तक ही कार्य करेगा, तत्पश्चात उसे डिसेबल कर दिया जाएगा।
  • ऑनलाइन लिंक पर सबमिट किए गए निबंध ही स्वीकार्य होंगे। अन्य किसी माध्यम जैसे डाक, सोशल मीडिया, ईमेल, वाट्सऐप आदि से भेजी गई प्रविष्टियां मान्य नहीं होंगी।
  • उत्साहवर्धन हेतु दोनों ग्रुप्स के टॉप प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं का क्रमश: 11 हजार, 51 सौ व 31 सौ रुपये तथा अन्य प्रतिभागियों का सांत्वना पुरुस्कार दिया जाएगा।
  • प्रतियोगिता से संबंधित समस्त दिशा निर्देशों, नियमों एवं निर्णयों में किसी भी प्रकार के परिवर्तन का अधिकार प्रतियोगिता आयोजन समिति को होगा।
  • प्रतियोगिता से संबंधित अन्य अपडेट्स समय समय पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एवं www.archanameena.com/events वेबसाइट पर शेयर किये जाएंगे।
  • किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या के लिए archanameenaoffice@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। 
 
(प्रतियोगिता आयोजन समिति)
सौजन्य से:
कार्यालय, श्रीमती अर्चना मीना – सवाई माधोपुर
अपना निबंध सबमिट करने के लिए यहां क्लिक करें
(यह लिंक 21 मई 2022 से 15 जून तक सक्रिय रहेगा)